Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 65 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 14 के कोर्ट चालान; बिना सत्यापन रह रहे 2 लोगों पर भी शिकंजा

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 65 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 14 के कोर्ट चालान; बिना सत्यापन रह रहे 2 लोगों पर भी शिकंजा

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 65 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 14 के कोर्ट चालान; बिना सत्यापन रह रहे 2 लोगों पर भी शिकंजा

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 28 अक्टूबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 14 वाहनों के चालान न्यायालय के लिए किए गए।

वहीं, देर शाम पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए 13 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग और सत्यापन अभियान चला रही है।

इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने तथा बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी अशांति या हुड़दंग की स्थिति दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 6 1 8 3
Users Today : 20
Users Yesterday : 67
Users Last 7 days : 966

Rashifal