Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार; सरयू घाट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार; सरयू घाट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Spread the love

धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार; सरयू घाट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Report- Vaishnavi

बागेश्वर में 17 अक्टूबर से लापता धीरेंद्र परिहार का शव मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पोस्टमार्टम के बाद सरयू घाट पर हुआ अंतिम संस्कार।

बागेश्वर। जिले में 17 अक्टूबर से लापता चल रहे 35 वर्षीय धीरेंद्र परिहार उर्फ कक्कू की तलाश का अंत दर्दनाक हत्याकांड के रूप में हुआ। 3 नवंबर की शाम गोमती नदी के पास उनका शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले में लता भंडारी और त्रिभुवन सिंह बिष्ट उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि 17 अक्टूबर की रात महिला के घर पर विवाद के दौरान कथित तौर पर लोहे की रॉड से धीरेंद्र के सिर पर वार किया गया। इसके बाद शव को घर में छिपाया गया और अगले दिन महिला ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने शव को कार में रखकर थुनाई बैंड के पास नदी में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड और कार भी बरामद की।

उधर, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में लोग और अधिवक्ता मौजूद रहे। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। घर पर अंतिम दर्शन के बाद धीरेंद्र परिहार का सरयू घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार कई दिनों से जिस बेटे के सकुशल लौटने की उम्मीद लगाए बैठा था, उसे आखिरकार नम आंखों से अंतिम विदाई देनी पड़ी। इस घटना से परिजनों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख है।

बागेश्वर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। अब मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

Mera Hak News की ओर से धीरेंद्र परिहार को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 7 3 9 4
Users Today : 0
Users Yesterday : 119
Users Last 7 days : 1298

Rashifal