Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर में औषधि विभाग का निरीक्षण अभियान, 10 दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

बागेश्वर में औषधि विभाग का निरीक्षण अभियान, 10 दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

Spread the love

बागेश्वर में औषधि विभाग का निरीक्षण अभियान, 10 दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

Report- Vaishnavi

गरुड़ के मेडिकल स्टोरों और बिलौना स्थित केंद्रीय औषधि भंडार की जांच; एक्सपायरी दवाओं, भंडारण और बिक्री नियमों के पालन पर विशेष जोर

बागेश्वर। जनपद में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए औषधि विभाग ने निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देश पर औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने बिलौना स्थित केंद्रीय औषधि भंडार और गरुड़ क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की।

केंद्रीय औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान दवाओं के भंडारण, निर्धारित तापमान, स्टॉक, एक्सपायरी एवं जल्द एक्सपायर होने वाली औषधियों के अलग रखरखाव की जांच की गई। इसके साथ ही स्टॉक रजिस्टर, बैच नंबर, निर्माण एवं समाप्ति तिथि तथा दवाओं की प्राप्ति और वितरण से संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया गया। गुणवत्ता परीक्षण के लिए 10 दवाओं के नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

इसके बाद गरुड़ क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों में औषधि लाइसेंस, क्रय-विक्रय के बिल, दवाओं की एमआरपी, बैच नंबर और एक्सपायरी तिथि की जांच की गई। अनुसूची एच एवं एच-1 की दवाओं की बिक्री से जुड़े नियमों, चिकित्सकीय पर्चों, आवश्यक रजिस्टरों, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति और कोल्ड चेन में रखी जाने वाली दवाओं के भंडारण की व्यवस्था भी परखी गई।

औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालकों को बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के निर्धारित श्रेणी की दवाएं नहीं बेचने तथा एक्सपायरी, संदिग्ध या गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाने वाली दवाओं को बिक्री से दूर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी औषधियों का निर्धारित मानकों के अनुसार भंडारण करने और वैधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

औषधि विभाग के अनुसार, जनपद में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षित वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 7 2 5 7
Users Today : 225
Users Yesterday : 190
Users Last 7 days : 1312

Rashifal