दीपावली पर सरयू घाट आतिशबाजी बिक्री स्थल पर रहेगी फायर सर्विस की कड़ी निगरानी, सुरक्षा उपकरणों की जांच पूरी
Report- Vaishnavi
📌 अग्निशमन विभाग की विशेष यूनिट तैनात, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम अलर्ट
दीपावली पर्व के दौरान आगजनी की घटनाओं को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बागेश्वर पुलिस एवं अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देश पर सरयू घाट स्थित आतिशबाजी बिक्री स्थल पर विशेष अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इसी क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के मार्गदर्शन में फायर सर्विस बागेश्वर की विशेष यूनिट को आतिशबाजी बिक्री स्थल पर तैनात किया गया। तैनाती से पहले टीम ने मौके पर पोर्टेबल पंप सहित अन्य आवश्यक अग्निशमन उपकरणों की जांच और टेस्टिंग की। निरीक्षण के दौरान सभी उपकरण पूरी तरह कार्यशील पाए गए।
इसके साथ ही अग्निशमन अधिकारियों ने आतिशबाजी बिक्री स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण पूरा होने के बाद फायर यूनिट को मौके पर मुस्तैद कर दिया गया है।
इस व्यवस्था का उद्देश्य दीपावली के दौरान आतिशबाजी की खरीद-फरोख्त और मेले में संभावित अग्नि दुर्घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना है। फायर सर्विस की टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहेगी, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर जन-धन की सुरक्षा की जा सके।





Users Today : 44
Users Yesterday : 86
Users Last 7 days : 1327