Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: झिरौली पुलिस ने 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: झिरौली पुलिस ने 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: झिरौली पुलिस ने 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Report- Vaishnavi

📌 दीपावली के मद्देनजर पुलिस की चेकिंग कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

बागेश्वर। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत झिरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 6 नवंबर 2026 को थाना झिरौली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पूरन लाल (35 वर्ष) पुत्र शेर राम, निवासी ग्राम बॉडी, थाना झिरौली को 18 बोतल अवैध शराब के साथ पकड़ा।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना झिरौली में FIR संख्या 17/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है, ताकि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

  • अ0उ0नि0 राकेश कुमार
  • हे0का0 प्रकाश जोशी
  • हे0का0 नन्दन भाकुनी

बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 7 5 2 4
Users Today : 44
Users Yesterday : 86
Users Last 7 days : 1327

Rashifal