Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 24 वाहन चालकों पर कार्रवाई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 24 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Spread the love

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 24 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Report- Vaishnavi

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, एक वाहन सीज

जनपद में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बागेश्वर पुलिस ने 16 नवंबर 2026 को सभी थाना क्षेत्रों में स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान स्कूल बसों और वैन की जांच की गई।

पुलिस टीमों ने वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा वाहनों में फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने की हिदायत दी गई।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 24 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जबकि एक वाहन सीज किया गया।

वहीं, देर शाम पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटल, ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान के दौरान दो बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 12 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 7 9 0 1
Users Today : 1
Users Yesterday : 40
Users Last 7 days : 341

Rashifal