Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ग्राम जोलकांडे में वरिष्ठ नागरिकों से मिली बागेश्वर पुलिस, समस्याएं सुनकर सुरक्षा का दिया भरोसा, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ग्राम जोलकांडे में वरिष्ठ नागरिकों से मिली बागेश्वर पुलिस, समस्याएं सुनकर सुरक्षा का दिया भरोसा, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

Spread the love

ग्राम जोलकांडे में वरिष्ठ नागरिकों से मिली बागेश्वर पुलिस, समस्याएं सुनकर सुरक्षा का दिया भरोसा, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

Report- Vaishnavi

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बागेश्वर पुलिस द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर की बीट पुलिस टीम ने ग्राम जोलकांडे पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछने के साथ उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जरूरतों की जानकारी ली।

पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, अकेले रहने की स्थिति और दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। बुजुर्गों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए अनजान फोन कॉल, फर्जी लॉटरी और बैंक संबंधी धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी के साथ भी ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को किसी अनजान व्यक्ति को घर में प्रवेश न देने और नजदीकी पुलिस थाने एवं चौकी का संपर्क नंबर अपने पास रखने की सलाह दी गई। साथ ही घरेलू सहायकों और किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने की अपील की गई।

पुलिस टीम ने किसी भी आपात स्थिति में 112, महिला संबंधी सहायता के लिए 1090 और साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी।

बागेश्वर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। बुजुर्गों की कुशलक्षेम जानने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भविष्य में भी समय-समय पर घर जाकर संपर्क किया जाएगा। पुलिस की इस पहल की ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 7 7 8 9
Users Today : 13
Users Yesterday : 29
Users Last 7 days : 265

Rashifal