पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी, कोषागार ने लगाया जागरूकता शिविर
Report- Vaishnavi
राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5 के तहत ऑनलाइन प्रक्रिया, बैंकिंग सुविधाओं और साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक
बागेश्वर। राज्य एवं पारिवारिक पेंशनरों को डिजिटल सुविधाओं की जानकारी देने और उन्हें साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कोषागार बागेश्वर द्वारा राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5 के अंतर्गत तहसील सभागार बागेश्वर में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (Digital Life Certificate) बनाने की प्रक्रिया, ऑनलाइन सुविधाओं और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी के.आर. शार्की ने डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र के महत्व, ऑनलाइन प्रक्रिया और पेंशनरों के लिए उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी। उप कोषाधिकारी कपकोट जितेंद्र चंद्र उपाध्याय ने पेंशन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के बारे में बताया।

वहीं, भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि एवं प्रबंधक मनीष मिश्रा ने बैंकिंग सुविधाओं और पेंशन भुगतान से जुड़ी जानकारी साझा की। लीड बैंक के वित्तीय साक्षरता केंद्र (FLC) के काउंसलर चंदन सिंह ने पेंशनरों को वित्तीय साक्षरता एवं सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक किया।
शिविर में पुलिस विभाग की उपनिरीक्षक मंजू पवार ने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल ठगी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने पेंशनरों को ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की डॉ. शिप्रा ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
इसके अलावा सहायक लेखाकार विजय देवपा, रमेश बिष्ट एवं मोहसिन अख्तर ने भी पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने और पेंशन संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
शिविर का उद्देश्य पेंशनरों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के साथ ही उन्हें वित्तीय एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा, ताकि वे घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का लाभ उठा सकें।





Users Today : 1
Users Yesterday : 40
Users Last 7 days : 341