Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गरुड़ में बीयर बारों पर गरमाया माहौल: सभासदों ने उठाई नई स्वीकृतियों पर रोक की मांग, चेताया उग्र आंदोलन का संकेत

गरुड़ में बीयर बारों पर गरमाया माहौल: सभासदों ने उठाई नई स्वीकृतियों पर रोक की मांग, चेताया उग्र आंदोलन का संकेत

Spread the love

गरुड़ में बीयर बारों पर गरमाया माहौल: सभासदों ने उठाई नई स्वीकृतियों पर रोक की मांग, चेताया उग्र आंदोलन का संकेत

रिपोर्ट = दिनेश नेगी, मेरा हक न्यूज गरुड़

आज नगर पंचायत गरुड़ क्षेत्र में बीयर बारों को लेकर माहौल काफी गरमाया रहा। नगर क्षेत्र के सभी सभासदों ने एकजुट होकर उपजिलाधिकारी मेडम गरुड़ को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर क्षेत्र में तेजी से बढ़ते बीयर बार न सिर्फ सामाजिक माहौल को बिगाड़ रहे हैं, बल्कि इसका सीधा असर बच्चों और युवाओं के भविष्य पर भी पड़ रहा है।

  • सभासदों ने अपने ज्ञापन में यह भी मांग रखी कि भविष्य में नगर क्षेत्र के किसी भी वार्ड में अगर कोई नया बीयर बार खोलने का प्रस्ताव आता है, तो उससे पहले उस वार्ड के निर्वाचित सभासद और क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक व्यक्तियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी एनओसी लेना अनिवार्य किया जाय

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि बिना स्थानीय सहमति के किसी भी वार्ड में नया बीयर बार खोला गया, तो उस वार्ड के निवासी प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। उन्होंने यह साफ कर दिया कि यदि हालात बिगड़ते हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

नगर के सभासदों की इस एकजुटता और सामाजिक चेतना को लेकर अब स्थानीय जनता में भी चर्चा तेज हो गई है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जनभावनाओं का सम्मान करेगा और नगर के बच्चों, महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस संवेदनशील मुद्दे पर जल्द ही ठोस कदम उठाएगा।

सभासदों की ओर से दिए गए ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि नगर पंचायत क्षेत्र में पहले से संचालित बीयर बारों की भी समीक्षा की जाए और यह देखा जाए कि वे किन शर्तों पर संचालित हो रहे हैं और क्या वे नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।

अब यह देखना होगा कि उपजिलाधिकारी और जिला प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेते हैं और क्या नगर की भावनाओं को देखते हुए बीयर बारों के अनियंत्रित विस्तार पर कोई रोक लगती है या नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 9 1 8 4
Users Today : 6
Users Yesterday : 186
Users Last 7 days : 428

Rashifal