कांडा में ARTO की सख़्ती! ओवरलोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई
कांडा क्षेत्र में 19 जून 2025 को परिवहन विभाग ने एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमित कुमार ने ओवरलोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने की गंभीर शिकायतों के बाद विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत एक यात्री वाहन को अधिक सवारियों के साथ चलते हुए पकड़ा गया, जिसे तुरंत कांडा थाने में निरुद्ध कर दिया गया।
इतना ही नहीं, एक प्राइवेट वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जो न सिर्फ खुद के लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति के लिए खतरा था। एआरटीओ ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को जब्त कर लिया और चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ओवरलोडिंग और नशे में वाहन संचालन जैसी लापरवाहीपूर्ण हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं और इन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे चेकिंग अभियान लगातार चलते रहेंगे ताकि सड़कें सुरक्षित बनी रहें और कानून का सम्मान हर नागरिक करे।
कांडा से चेतावनी भरी इस खबर के साथ हम सभी से यही अपील करते हैं — नियम तोड़ोगे, तो कार्रवाई तय है।
मेरे हक न्यूज़ के लिए भगवत नेगी की रिपोर्ट।





Users Today : 832
Users Yesterday : 1371
Users Last 7 days : 3629