मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। मानसून के चलते बागेश्वर में एक बड़ा हादसा टल गया जब डिग्री कॉलेज रोड के पास एक विशालकाय तुन का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इस पेड़ के नीचे एक महिंद्रा वाहन दब गया था, जिससे पूरी सड़क और पैदल पुल बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत की बात ये रही कि वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पेड़ बिजली के तारों और पोल में उलझा हुआ था, जिसकी जानकारी बिजली विभाग और आपदा प्रबंधन को दी गई।
फायर यूनिट ने वुडन कटर की मदद से पेड़ को काटा और पीडब्ल्यूडी की जेसीबी मशीन के सहयोग से सड़क से हटाया गया। इस पूरे ऑपरेशन में नवीन चंद्र, जगदीश सिंह, अनिकेत सिंह, नीरज रावत और लोकेश शामिल रहे।
सौभाग्य से इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और कुछ ही देर में यातायात फिर से सामान्य हो गया।





Users Today : 13
Users Yesterday : 1371
Users Last 7 days : 2848