मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है
आज समाजसेवी नवीन चंद ने उपजिलाधिकारी को एक जरूरी ज्ञापन सौंपा, जिसमें आपदा सीजन को देखते हुए संचार व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पुराने लाइनमैन कॉल सिस्टम की जगह अब आधुनिक 5G स्मार्टफोन और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र की जनता की समस्याएं तुरंत संबंधित विभाग तक पहुंच सकें।
इस संदर्भ में उन्होंने एक सक्रिय व्हाट्सएप नंबर जारी करने का सुझाव दिया, जिससे दुग्धरस क्षेत्र के लोग किसी भी आपात स्थिति में अपनी समस्या सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकें। उनकी इस मांग को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई की और जनता के लिए व्हाट्सएप नंबर 7456 917 292 और लैंडलाइन नंबर 05963 250803 जारी कर दिया है।
यह नंबर अब 24 घंटे एक्टिव रहेगा और नागरिक किसी भी आपदा, सड़क बंद, बिजली कटौती या अन्य जरूरी जानकारी के लिए सीधे संपर्क कर सकेंगे। यह पहल क्षेत्रीय प्रशासन की तत्परता और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 186
Users Last 7 days : 423