Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गांव में एक-एक प्रो-बोनो पी0एल0वी0/अधिकार मित्र नियुक्त हो

गांव में एक-एक प्रो-बोनो पी0एल0वी0/अधिकार मित्र नियुक्त हो

Spread the love

 

 

मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा इस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को जनपद बागेश्वर के प्रत्येक गांव में एक-एक प्रो-बोनो पी0एल0वी0/अधिकार मित्र नियुक्त किये जाने तथा उक्त प्रो-बोनो पी0एल0वी0/अधिकार मित्र हेतु एक दिन का ऑनलाईन ओरिण्टेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के अनुक्रम में इस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आज दिनांक 25.06.2025 से उक्त प्रो-बोनो पी0एल0वी0/अधिकार मित्र हेतु ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण में आज कपकोट क्षेत्र के प्रो-बोनो पी0एल0वी0गण को ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा प्रो-बोनो पी0एल0वी0/अधिकार मित्र को संविधान की मूल संरचना, प्रस्तावना एवं अन्य सामान्य जानकारी तथा विभिन्न सुसंगत कानून, नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, प्रो-बोनो पी0एल0वी0 के कार्य एवं भूमिका, निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी, अपराध से पीड़ित सहायता योजना से सम्बन्धित जानकारी तथा अन्य सुसंगत विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा प्रो-बोनो पी0एल0वी0/अधिकार मित्रों को साईबर अपराध, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, विधिक सेवा प्राधिकरणों के क्रियाकलापों एवं नालसा हेल्पलाईन नं0 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई। उक्त के अनुक्रम में कल दिनांक 26.06.2025 को विकासखण्ड गरूड़ एवं दिनांक 27.06.2025 को विकासखण्ड बागेश्वर के प्रो-बोनो पी0एल0वी0/अधिकार मित्रों हेतु ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाये

सिविल जज (सी0डि0)/सचिव,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

बागेश्वर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 9 1 8 0
Users Today : 2
Users Yesterday : 186
Users Last 7 days : 424

Rashifal