*नशा मुक्त भारत पखवाड़ा*
*बागेश्वर पुलिस द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को किया जागरूकता।*
*नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद बागेश्वर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के आदेशानुसार संचालित किया जा रहा है।*
पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय शाह के पर्यवेक्षण में *जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्रान्तर्गत वृहद रुप में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा युवाओं / आम जनमानस को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही नशा मुक्ति को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। नशा मुक्ति अभियान में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व से अवगत कराते हुए नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर 14446 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई।* उपरोक्त संदर्भ में *जन सामान्य को नशा उन्मूलन संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।* साथ ही उपस्थित व्यक्तियों को *नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा ई-प्रतिज्ञा अभियान पर मादक पदार्थो से होने वाले नुकसान से स्वयं को और समाज को दूर रखने की प्रतिज्ञा दिलाई गय़ी।* ड्रग्स के विरुद्ध गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन *नंबर 1933 एवम् MANAS Portal* के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। आम जनमानस को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा ई- *प्रतिज्ञा अभियान https://pledge.mygov.in/fightagainstdrugabuse/ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन प्रतिज्ञा लेने के लिये* भी जागरुक किया गया ।
इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे।
मीडिया सेल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय,
जनपद बागेश्वर





Users Today : 121
Users Yesterday : 69
Users Last 7 days : 1096