Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » भानी-हरसिंगिया मार्ग पर वायरल वीडियो भ्रामक, जल प्रवाह सामान्य — प्रशासन ने किया मौके पर निरीक्षण

भानी-हरसिंगिया मार्ग पर वायरल वीडियो भ्रामक, जल प्रवाह सामान्य — प्रशासन ने किया मौके पर निरीक्षण

Spread the love

 

भानी-हरसिंगिया मार्ग पर वायरल वीडियो भ्रामक, जल प्रवाह सामान्य — प्रशासन ने किया मौके पर निरीक्षण

आज दिनांक 28 जून, 2025 को भानी-हरसिंगिया मोटर मार्ग के किमी 1 पर हुए भूस्खलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें नदी में अस्थायी डैम जैसी स्थिति दिखने का दावा किया गया है।

 

उक्त वीडियो के वायरल होने के बाद एसडीएम कपकोट अनिल रावत, ई ई लोक निर्माण विभाग तथा पुलिस विभाग की टीम द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण में यह स्पष्ट रूप से पाया गया कि नदी में जल प्रवाह पूरी तरह सामान्य है तथा डैम जैसी कोई भी स्थिति मौके पर मौजूद नहीं है। वायरल वीडियो में जो दृश्य दिखाई दे रहा है, वह भूस्खलन के बाद अस्थाई रूप से जमा मलबे का हिस्सा है, जिससे किसी प्रकार का जलभराव या अवरोध उत्पन्न नहीं हुआ है।

 

जनपद प्रशासन आमजन से अपील करता है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी जानकारी को सत्यापन के बिना साझा न करें। यदि किसी भी प्रकार की आपदा संबंधी सूचना हो तो तुरंत जिला आपदा नियंत्रण कक्ष अथवा स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।

-जिला सूचना अधिकारी

बागेश्वर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 9 1 7 9
Users Today : 1
Users Yesterday : 186
Users Last 7 days : 423

Rashifal