*थाना काण्डा क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थान पर आपस में लड़ाई झगड़ा व हुड़दंग कर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 03 व्यक्तियों को थाना काण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर, श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के आदेशानुसार आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत *सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत* दिनाँक- 30.06.2025 को थाना काण्डा क्षेत्रान्तर्गत सातचौरा के पास *1.अनिल कुमार पुत्र मोहन राम निवासी जौलगांव थाना काण्डा जिला बागेश्वर उम्र 33 वर्ष* *2.भगवान सिह पुत्र बहादुर सिह निवासी नाघरसाहू थाना काण्डा जिला बागेश्वर उम्र 40 वर्ष*
*3.पूरन सिह पुत्र गोपाल सिह निवासी नाघरसाहू थाना काण्डा जिला बागेश्वर उम्र 38 वर्ष* द्वारा सार्वजनिक स्थान सातचौरा पर आपस शराब के नशे में मदहोश होकर उत्पात मचाया जा रहा था तथा एक दूसरे के साथ लडाई-झगडा व मारपीट पर उतारू होकर हुड़दंग मचाने पर थाना पुलिस द्वारा तीनो व्यक्तियों को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय श्रीमान परगना मजिस्ट्रेट बागेश्वर के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। शान्ति व्यवस्था भंग कर हुडदंग मचाने वालो के विरूद्ध अभियान जारी है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष श्री कैलाश सिह बिष्ट
2- कानि0121ना0पु0 कैलाश सिह
मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय बागेश्वर





Users Today : 742
Users Yesterday : 1371
Users Last 7 days : 3539