Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » फायर टीम बागेश्वर ने मॉल और होटलों में चलाया अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान

फायर टीम बागेश्वर ने मॉल और होटलों में चलाया अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान

Spread the love

फायर टीम बागेश्वर ने मॉल और होटलों में चलाया अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान
बागेश्वर, 1 जुलाई:

पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में फायर यूनिट बागेश्वर द्वारा अग्निसुरक्षा को लेकर नगर क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। फायर सेफ्टी एंड सेक्योरिटी ऑफिसर (FSSO) श्री गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में यह अभियान तहसील रोड स्थित करेंसी चेस्ट, होटल विवेक, होटल दीप पैलेस एवं ट्रेंड्स मॉल में आयोजित किया गया।

इस दौरान अग्निशमन टीम ने संबंधित संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की और कर्मचारियों को आग से बचाव एवं प्राथमिक सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित स्टाफ को अग्निशमन यंत्रों के सही इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कृत्रिम आग लगाकर एक लाइव फायर डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें टीम ने आग बुझाने की व्यावहारिक विधि का प्रदर्शन किया।

फायर टीम द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि भविष्य में आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को भी मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 1 0 0 8
Users Today : 832
Users Yesterday : 1371
Users Last 7 days : 3629

Rashifal