◼ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत बागेश्वर पुलिस अलर्ट मोड पर
◼ अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर
◼ शांति व्यवस्था भंग करने वाले 05 हुड़दंगियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर, श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। दिनांक 02/07/2025 कोतवाली बागेश्वर को देवलचौड़ झटक्वाली पुल के समीप कुछ अराजक तत्वों द्वारा हुडदंग करने एवं गाँव मे दहशत का माहौल पैदा करने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर 05 अराजक तत्वों के विरुद्व धारा 170, 126, 135 BNSS के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
1. भूपेन्द्र सिंह पुत्र श्री पूरन सिंह निवासी ग्राम द्वारसो आरे कोतवाली बागेश्वर उम्र 35 वर्ष
2. पुष्कर सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह निवासी ग्राम द्वारसो आरे कोतवाली बागेश्वर उम्र 29 वर्ष
3. हिमान्शु सिंह दफौटी पुत्र श्री शंकर सिंह निवासी ग्राम तुनेडा पोस्ट मालता कोतवाली वागेश्वर उम्र 26 वर्ष
4. ललित भाकुनी उर्फ बब्लू भाकुनी पुत्र श्री देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम द्वारसा आरे कोतवाली बागेश्वर उम्र 25 वर्ष
5. विक्रम खडाई उर्फ व्वलू पुत्र श्री धन सिंह निवासी ग्राम द्वारसो आरे कोतवाली वागेश्वर उम्र 24 वर्ष
जनपद पुलिस द्वारा लगातर अराजक तत्वों पर सतर्क नजर रखते हुए सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है l





Users Today : 119
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 297