Home » उत्तराखंड » राधा बहिन को पद्मश्री , स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली न जा पाने कारण डी एम ने कर्मस्थली लक्ष्मी आश्रम में जाकर दिया सम्मान

राधा बहिन को पद्मश्री , स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली न जा पाने कारण डी एम ने कर्मस्थली लक्ष्मी आश्रम में जाकर दिया सम्मान

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश जोशी

कौसानी। राष्ट्रपिता गांधी की अनासक्ति योग स्थली कौसानी में लक्ष्मी आश्रम के माध्यम से समाज सेवा के लिए अपना जीवन उत्सर्ग कर चुकी राधा बहिन भट्ट को देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्मश्री प्रदान किया गया।

नब्बे वर्षीय राधा बहिन ने बाल्यावस्था से ही गांधी विचार और सर्वोदय आंदोलन से जुड़कर समाज सेवा का स्वैच्छिक कार्य आरम्भ किया। उनके आठ दशक की समाज सेवा के माध्यम से महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के कार्यों को सराहते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान के लिए राष्ट्र स्तर पर चयन किया।

पद्म पुरस्कारों के वितरण बीते 27 मई को दिल्ली में किए जा चुके थे परन्तु स्वास्थ्य कारणों से राधा बहिन दिल्ली नहीं जा सकी थी,सरकार के निर्देशों पर अल्मोड़ा के जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने लक्ष्मी आश्रम कौसानी के शांति भवन सभागार में स्थानीय जनों और आश्रम परिवार की मौजूदगी में यह सम्मान राधा बहिन को प्रदान किया। इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह कार्यक्रम में भुवन पाठक,मोहन जोशी,हरीश जोशी,कांति बहिन,डेविड,बिपिन जोशी,थ्रीश कपूर,हीरा बहिन,दीक्षा बहिन,कांति बहिन सहित सैकड़ों स्थानीय जन मौजूद रहे।

राधा बहिन को इससे पूर्व समाज सेवा का प्रतिष्ठित जमना लाल बजाज पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

आश्रम संचालिका नीमा वैष्णव ने बताया कि राधा दीदी को पद्मश्री मिलना समस्त आश्रम परिवार के लिए गौरव की बात है। राधा दीदी ने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित किया। उन्होंने हमेशा उत्तराखंड की जन मुद्दों की पैरवी की महिलाओं के मुद्दे हो या पर्यावरणीय मुद्दे। चाहे नशा विरोधी आंदोलन हो या खनन संबंधी मुद्दे सभी मुद्दों के लिए राधा दीदी ने संघर्ष किया, पद यात्राएं की और लोगों को एकजुट किया।

राधा भट्ट ने पद्मश्री मिलने पर हर्ष प्रकट किया। कहां कि जीवन की अंतिम सांस तक वे समाज के लिए समर्पित रहेंगी। असल पुरस्कार तो समाज का अपनापन है। हमारा कर्तव्य है समाज के लिए तत्पर रहना। व्यवस्था से सवाल करना और संघर्ष करना।

जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडे ने पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि, बड़े हर्ष की बात है राधा भट्ट जी को पद्मश्री पुरस्कार मिला है। यह राज्य के लिए गौरव की बात है। राधा भट्ट जी का योगदान अमूल्य है। राधा भट्ट जी को बधाई।

राधा भट्ट की उपलब्धियां / कौसानी लक्ष्मी आश्रम में बालिका शिक्षा और गांधी विचार की बुनियादी तालीम पर गहन कार्य।

नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन का संयोजन।

कोसी बचाओ अभियान का नेतृत्व। आदि उल्लेखनीय उपलब्धियां रही हैं। पद्म पुरस्कार के कर्म स्थली पर प्रदान किए जाने से अभिभूत राधा बहिन ने कहा कि सम्मान का भी इससे सम्मान बढ़ गया है।उन्होंने यह सम्मान पूरे कार्य क्षेत्र को समर्पित करते हुए इसे जनता का सम्मान बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 7
Users Today : 121
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 299

Rashifal