रिपोर्ट हरीश जोशी
गरुड़ मुख्य बाजार क्षेत्र में संचालित बूचड़ खाने गंदगी और बदबू के चलते राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। बाजार में जहां पर ये बूचड़ खाने चलते हैं वो सड़क मार्ग गरुड़ तहसील के एक तिहाई से अधिक गांवों को बाजार,बैंक, ब्लॉक और अन्य सरकारी कार्यालयों से जोड़ता है नगर के दर्जन भर शैक्षणिक संस्थानों का यह मुख्य मार्ग भी है ऐसे में मारे बदबू और गंदगी के राह चलते लोग नाक बंद कर गुजरने को विवश हो रहे हैं। भीषण गर्मी में इस सबसे महामारी का खतरा अलग से बना है। गरुड़ सिविल सोसाइटी के संरक्षक हरीश जोशी की पहल पर नगर पंचायत ने आज इन स्थानों पर सफाई अभियान चलाया।
Post Views: 169





Users Today : 0
Users Yesterday : 25
Users Last 7 days : 348