Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » पुलिस की त्वरित कार्यवाही से परिजनों के उदास चेहरे की लौटी मुस्कान

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से परिजनों के उदास चेहरे की लौटी मुस्कान

Spread the love

 

थाना कपकोट पुलिस ने दो गुमशुदा नाबालिग बालकों को महज 10 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

थाना कपकोट में दिनांक 17.07.2025 की रात्रि डायल 112 में वादी ग्राम रैथल, कपकोट द्वारा सूचना दी की उनके गांव के दो नाबालिग बच्चे उम्र करीब 15 वर्ष,शाम के समय घर से कहीं चले गए थे, जो कि अभी तक घर वापस नही आये हैं, परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजने का प्रयास किया गया परंतु कुछ पता नहीं चल सका।

प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष कपकोट के दिशा-निर्देशन में रात्रि में ही थाना कपकोट पुलिस टीम द्वरा उक्त गुमशुदा बच्चों के परिजनों के साथ मिलकर सभी सम्भावित स्थानों में उनकी काफी ढूंढ खोज व स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चल सका l आज दिनांक 18 7 2025 को प्रातः से ही पुलिस टीम कपकोट द्वारा पुनः उक्त गुमशुदा नाबालिग बच्चों के परिजनों के साथ काफी ढूढं खोज शुरू की गई तो पुलिस के अथक प्रयासों से एवं टैक्निकल लीड के आधार पर दोनों बच्चे जो कपकोट डिग्री कॉलेज के नीचे नदी किनारे छुप कर बैठे थे को सकुशल बरामद किया गया एवं उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया साथ ही काउंसलिंग हेतु बाल कल्याण समिति बागेश्वर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है

बरामद करने वाली टीम-
1. उप निरीक्षक जीवन सामंत
2. आरक्षी प्रकाश खेतवाल
3. पीआरडी नवीन मेहता
4. चालक 112 प्रताप सिंह
5. आरक्षी रमेश गडिया – सर्विलांस सेल बागेश्वर

 

मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बागेश्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 3 5 5 8
Users Today : 41
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 280

Rashifal