108 सेवा की तत्परता से महिला ने सड़क पर दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म, फार्मासिस्ट भूपेंद्र और चालक विनोद कोहली की टीम ने निभाई मानवता की मिसाल
गरुड़: बैजनाथ क्षेत्र के पास एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवा ने समय पर पहुंचकर एक महिला और उसके नवजात की जान बचाई। ग्राम डंगलोड, पोस्ट लौबाज की रहने वाली रेनू देवी पत्नी अनिल कुमार को बीच रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। मामला रीतमाटिया के पास का था, जहां आसपास कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
सूचना मिलते ही बैजनाथ की 108 एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। फार्मासिस्ट भूपेंद्र और चालक विनोद कोहली ने बिना समय गंवाए मौके पर ही सुरक्षित प्रसव करवाया। इस दौरान स्थानीय आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं और उन्होंने भी सहयोग प्रदान किया।
रेनू देवी ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इसके बाद माँ और बच्चे दोनों को सुरक्षित निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। फार्मासिस्ट भूपेंद्र के लिए यह उनका 27वां सफल प्रसव रहा, जो उन्होंने 108 सेवा के माध्यम से सुरक्षित रूप से करवाया है।
इस कार्य की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की और 108 टीम के सेवा भाव की प्रशंसा की। यह घटना 108 आपातकालीन सेवाओं की समयबद्धता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 247