रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज गरुड़
बुधवार को बागेश्वर विकासखंड के लिए पोलिंग पार्टियां बीडी पांडे परिसर से रवाना हुईं, वहीं विकासखंड गरुड़ और कपकोट की पोलिंग पार्टियां संबंधित ब्लॉक सभागार से रवाना की गईं। बागेश्वर विकासखंड से 190, गरुड़ से 122 और कपकोट से 101 पोलिंग पार्टियां भेजी गईं। गौरतलब है कि कपकोट की 48 पोलिंग पार्टियां मंगलवार को ही रवाना हो गई थीं और वे सभी देर शाम तक अपने-अपने बूथों पर सुरक्षित पहुंच चुकी थीं।
बता दें कि जनपद में कुल 405 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें बागेश्वर में 182, कपकोट में 122 और गरुड़ में 101 केंद्र शामिल हैं। पूरे जिले में 138 संवेदनशील और 60 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। संवेदनशील बूथों में बागेश्वर में 40, कपकोट में 62 और गरुड़ में 36 बूथ शामिल हैं, जबकि अति संवेदनशील बूथों में बागेश्वर में 16, कपकोट में 10 और गरुड़ में 34 बूथ शामिल हैं। जनपद को कुल 15 जोनल और 61 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद में कुल 2,03,930 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें बागेश्वर में 77,941, कपकोट में 68,080 और गरुड़ में 57,909 मतदाता शामिल हैं। मतदान 24 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।





Users Today : 8
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 247