Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Spread the love

बागेश्वर पुलिस की खबर: पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बागेश्वर, 24 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मतदान के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चंद्रशेखर घोडके ने डिग्री कॉलेज बागेश्वर में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा गार्ड की जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को अलर्ट मोड में रहने, स्ट्रांग रूम में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश न देने और आसपास के क्षेत्र में 24 घंटे सीसीटीवी के माध्यम से सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर श्री कैलाश सिंह नेगी सहित प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 0 4 7 7
Users Today : 1
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 788

Rashifal