बागेश्वर पुलिस
की बड़ी कार्रवाई: NDPS एक्ट के वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर: पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर घोडके के निर्देश पर बागेश्वर पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में थाना झिरौली पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्त राम सिंह पंवार को 27 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया। अभियुक्त, जो जमानत के बाद फरार था, ग्राम चौमू, तहसील लमगड़ा, अल्मोड़ा का निवासी है और वर्तमान में हल्दूचौड़, लालकुआं, नैनीताल में रह रहा था।
थानाध्यक्ष मनवर सिंह के नेतृत्व में अ0उ0नि0 राकेश कुमार और हे0का0 नवीन गिरी की टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी NBW का पालन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
मीडिया सैल, पुलिस कार्यालय, बागेश्वर
Post Views: 360





Users Today : 10
Users Yesterday : 30
Users Last 7 days : 329