विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर बागेश्वर में जागरूकता कार्यक्रम
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बागेश्वर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर “आओ इसे रोकें” थीम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सिविल जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कुमारी प्रियंका बुढलाकोटी ने हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण व रोकथाम पर जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार, डॉ. आकाश कुमार, नीरू साह, सतीश कांडपाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम मनोज पुरोहित ने किया।
Post Views: 173





Users Today : 12
Users Yesterday : 30
Users Last 7 days : 331