mParivahan ऐप में दिख रही गलत जानकारी! इंश्योरेंस भी गायब, यूज़र्स हुए परेशान!
बार फिर सरकारी मोबाइल ऐप mParivahan लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। गाड़ियों से जुड़ी जानकारी दिखाने के लिए बनाया गया ये मोबाइल एप्लिकेशन अब खुद सवालों के घेरे में है, क्योंकि इसमें गलत जानकारी दिखने लगी है।
बीते कुछ दिनों से लगातार कई यूज़र्स शिकायत कर रहे हैं कि जब वे अपनी गाड़ी की जानकारी mParivahan ऐप के ज़रिए देख रहे हैं, तो उसमें इंश्योरेंस की डिटेल्स अपडेट नहीं दिखाई दे रही हैं। कुछ मामलों में गाड़ी की फिटनेस, रजिस्ट्रेशन डेट और यहां तक कि मालिक का नाम तक गलत दिखाया जा रहा है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि जब वही यूज़र सरकारी वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाकर जानकारी चेक करता है, तो वहां सबकुछ सही और अपडेटेड दिखता है। यानी तकनीकी समस्या केवल मोबाइल एप्लिकेशन तक ही सीमित है।
इस वजह से कई वाहन स्वामी चिंता में हैं, क्योंकि अगर कोई ट्रैफिक चेकिंग के दौरान mParivahan ऐप दिखाता है और उसमें इंश्योरेंस की जानकारी न दिखे, तो उसे चालान जैसी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है, जबकि उसका इंश्योरेंस वैध और एक्टिव होता है।
तकनीकी जानकारों की मानें तो mParivahan ऐप का डाटा रिफ्रेश होने में समय लेता है, और कई बार ऐप के कोड या सर्वर में दिक्कत आने से वह पुराने या गलत डाटा दिखाता है। ये एक ऐसा मामला है जहां तकनीक का भरोसा लोगों की परेशानी बन जाता है।
सरकार और एप डेवलपर एजेंसी को चाहिए कि वह mParivahan ऐप की तकनीकी खामियों को तुरंत ठीक करें, ताकि जनता को सही और भरोसेमंद सेवा मिल सके। साथ ही, आम लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक ऐप में ये दिक्कतें पूरी तरह हल न हो जाएं, तब तक वे अपने गाड़ी के इंश्योरेंस और दूसरे दस्तावेज़ों की हार्डकॉपी या डिजिटल स्कैन साथ रखें।
याद रखें, एक छोटी सी तकनीकी गलती आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। इसलिए सजग रहें, सतर्क रहें।





Users Today : 8
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 247