Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » तेज़ बारिश का अलर्ट, 5 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

तेज़ बारिश का अलर्ट, 5 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Spread the love

तेज़ बारिश का अलर्ट, 5 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

 

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 4 अगस्त 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 5 अगस्त को जनपद बागेश्वर सहित कई स्थानों पर कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन एक बड़ा फैसला लिया है।

 

जिला मजिस्ट्रेट बागेश्वर आशिष कुमार भट्टगाईं ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए जनपद अंतर्गत सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। यानी 5 अगस्त मंगलवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी।

 

जिला प्रशासन का यह फैसला पूरी तरह बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश में यह भी निर्देशित किया गया है कि जनपद के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारी और आंगनबाड़ी केंद्रों के पर्यवेक्षक इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर कहीं विद्युत या अन्य प्रकार की आपदा की स्थिति बनती है, तो उससे निपटने के लिए संबंधित विभाग सतर्कता और तत्परता से कार्य करें।

 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बागेश्वर के माध्यम से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि सचिव आपदा प्रबंधन उत्तराखण्ड शासन, आयुक्त कुमाऊँ मंडल नैनीताल, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, सभी उपजिलाधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, और अन्य संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

 

बागेश्वर प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम न सिर्फ एक सजग और संवेदनशील प्रशासन की पहचान है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि किसी भी संभावित आपदा से पहले तैयारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं।

 

इसलिए अभिभावकों से अनुरोध है कि 5 अगस्त को बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

 

मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए मेरा हक न्यूज़ के साथ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 7 9
Users Today : 2
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 251

Rashifal