
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। आज की खबर बेहद खास है, क्योंकि पूरे देश में आज विश्वकर्मा दिवस मनाया जा रहा है और इसी अवसर पर जनपद बागेश्वर पुलिस ने भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस लाइन बागेश्वर में शस्त्र पूजा विधिविधान से संपन्न हुई। इस पूजा में आर्म्स, एम्यूनेशन, राइफल, वाहन और अन्य उपकरणों की श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया।
यही नहीं, जनपद के सभी थाना, चौकियां, अग्निशमन केंद्र और वायरलेस कार्यालयों में भी प्रभारी अधिकारियों द्वारा पूरे विधिविधान के साथ पूजा की गई। विश्वकर्मा दिवस को सृजन और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को समर्पित किया जाता है। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ही वह दिव्य शक्ति हैं, जिन्होंने सृष्टि में सृजनात्मक कार्यों की नींव रखी और हर काल में निर्माण और प्रगति के प्रतीक रहे।
बागेश्वर पुलिस का यह आयोजन न केवल परंपरा और आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जिन उपकरणों और संसाधनों के सहारे पुलिस जनता की सुरक्षा करती है, उनका आदर और सम्मान करना भी उतना ही आवश्यक है। पुलिस विभाग ने इस अवसर पर अपने सभी संसाधनों को भगवान विश्वकर्मा की कृपा से और अधिक सुरक्षित, सक्षम और मजबूत बनाने की कामना की।
विश्वकर्मा पूजा के इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि तकनीक, उपकरण और साधन तभी फलदायी साबित होते हैं जब उनके साथ अनुशासन, जिम्मेदारी और आस्था जुड़ी हो। इस प्रकार बागेश्वर पुलिस ने परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया है।
“विश्वकर्मा दिवस पर बागेश्वर पुलिस ने की शस्त्र पूजा, परंपरा और आस्था का अनोखा संगम





Users Today : 3
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 242