Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » चंद्रशेखर बढ़सीला अध्यक्ष व कृष्णा गाड़िया बने तहसील पत्रकार संगठन के महासचिव

चंद्रशेखर बढ़सीला अध्यक्ष व कृष्णा गाड़िया बने तहसील पत्रकार संगठन के महासचिव

Spread the love

चंद्रशेखर अध्यक्ष व कृष्णा बने तहसील पत्रकार संगठन के महासचिव

– गरुड़ में हुआ नई कार्यकारिणी का गठन

गरुड़। तहसील पत्रकार संगठन गरुड़ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों ने जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और एकजुटता का संदेश दिया।

तहसील पत्रकार संगठन की नई कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से चंद्रशेखर बड़सीला अध्यक्ष, दिनेश नेगी उपाध्यक्ष, कृष्णा गढ़िया महासचिव, विपिन जोशी उप सचिव, भगवत नेगी कोषाध्यक्ष, अनिल पांडे सम्प्रेक्षक चुने गए। वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र पांडेय बृजवासी, अर्जुन राणा को संरक्षक तथा अखिल जोशी, जगदीश पांडे को सदस्य नामित किया गया।

इस मौके पर पत्रकारों ने कहा कि वे जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे तथा एकजुट होकर शासन-प्रशासन से उनका समाधान कराएंगे। सदस्यों ने कहा कि अगले माह कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 0 1 7 0
Users Today : 1365
Users Yesterday : 424
Users Last 7 days : 2829

Rashifal