Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » शिकायतों में आई बड़ी कमी, तहसील दिवस में सामने आई प्रशासन की प्रभावी कार्यप्रणाली

शिकायतों में आई बड़ी कमी, तहसील दिवस में सामने आई प्रशासन की प्रभावी कार्यप्रणाली

Spread the love

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

बागेश्वर जिले के गरुड़ में आयोजित तहसील दिवस में इस बार शिकायतों की संख्या बेहद कम देखने को मिली। तहसील दिवस के दौरान कुल मिलाकर केवल एक ही शिकायत दर्ज की गई, जो सड़क से संबंधित थी। यह शिकायत नवीन कुमार द्वारा चौरसों क्षेत्र से प्रस्तुत की गई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

 

तहसील दिवस की जानकारी देते हुए तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि शिकायतों की संख्या कम होने का प्रमुख कारण सरकार की “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” की सोच के तहत समस्याओं का समय पर समाधान किया जाना है। उन्होंने कहा कि अब अधिकतर मामलों में लोगों की समस्याओं का निवारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जा रहा है, जिससे तहसील दिवस में लंबित शिकायतें कम आ रही हैं।

 

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले तहसील दिवसों में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है और बहुत कम मामले ही शेष हैं। तहसील दिवस में लगभग सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, ताकि किसी भी समस्या पर मौके पर ही सुनवाई कर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

कुल मिलाकर तहसील दिवस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जहां प्रशासन की सक्रियता और त्वरित कार्यप्रणाली के चलते आम जनता को राहत मिलती नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 3 5 2 0
Users Today : 3
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 242

Rashifal