पाए-गरुड़ मोटर मार्ग के सुधारीकरण व चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में हर्ष
Bhagwat Negi, मेरा हक न्यूज गरुड़ गरुड़, बागेश्वर। विकास खण्ड गरुड़ के अंतर्गत आने वाले पाए-गरुड़ मोटर मार्ग के सुधारीकरण, चौड़ीकरण और सोलिंग कार्य का शुभारंभ आज दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट द्वारा विधिवत पूजन के साथ किया गया। इस बहुप्रतीक्षित सड़क कार्य की शुरुआत से स्थानीय नागरिकों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई
