Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कनलगढ़ घाटी दौरा, पीड़ितों को हर संभव सहायता का भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कनलगढ़ घाटी दौरा, पीड़ितों को हर संभव सहायता का भरोसा

Spread the love

बागेश्वर आपदा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कनलगढ़ घाटी दौरा, पीड़ितों को हर संभव सहायता का भरोसा

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार, 6 सितंबर 2025 को बागेश्वर के कनलगढ़ घाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री जी हेलीपैड मालूखेत पहुंचे और फिर पैदल लंबी यात्रा करके सड़क मार्ग तक पहुंचे। वहां से कार द्वारा सीधे आपदा प्रभावित क्षेत्र पौंसरी पहुंचे। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना, तथा आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

 

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मुख्यमंत्री को बताया कि 29 अगस्त को पौंसरी के खाईजर तोक में अतिवृष्टि से पांच मकान मलबे में दब गए थे, जिनमें छह लोग थे, पांच की मौत हो चुकी है और एक सुरक्षित मिला है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर टीम, ड्रोन, डॉग स्क्वाड और विक्टिम लोकेटिंग कैमरे से दो लापता लोगों की खोज जारी है। जिला प्रशासन ने प्रभावितों को राहत राशि वितरित कर दी है और सभी आवश्यक सेवाओं को सुचारू कर दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की टीम शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगी और पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा। उन्होंने मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और प्रभावित परिवारों को धैर्य व शक्ति देने की अपील की।

 

इस अवसर पर विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि आपदा के बाद प्रशासन ने 24 घंटे के अन्दर ही राहत राशि उपलब्ध कराई। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्ना, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, अनिल सिंह रावत, ललित मोहन तिवारी, और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीण भी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि भूस्खलन से क्षतिग्रस्त पिटकुल के 132 केवी सब स्टेशन की मरम्मत के लिए तत्काल 52 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं ताकि जिले में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 3 5 2 0
Users Today : 3
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 242

Rashifal