Translate Your Language

Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » उत्तराखंड रजत जयंती पर विकास और संस्कृति का संगम — बागेश्वर में भव्य उत्सव, प्रवासियों व उत्कृष्ट नागरिकों का सम्मान

उत्तराखंड रजत जयंती पर विकास और संस्कृति का संगम — बागेश्वर में भव्य उत्सव, प्रवासियों व उत्कृष्ट नागरिकों का सम्मान

Spread the love

उत्तराखंड रजत जयंती पर विकास और संस्कृति का संगम — बागेश्वर में भव्य उत्सव, प्रवासियों व उत्कृष्ट नागरिकों का सम्मान

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में देवभूमि रजत उत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड राज्यगीत के सामूहिक गायन से हुआ, जिसके बाद स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। अतिथियों ने रिबन काटकर स्टॉलों का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे और दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने सभी विभागों के अधिकारियों से योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने उद्यमियों से उनके उत्पादों और विपणन की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर बायर-सेलर मीट का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विक्रय को प्रोत्साहन दिया गया। कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, दुग्ध, उद्योग, समाज कल्याण, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, पुलिस, स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक और होम्योपैथी विभागों ने अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई।

कार्यक्रम में ग्राम्य विकास विभाग के तहत संचालित सामुदायिक उद्यम दिव्य श्री गागरिगोल और चेतना मटखोला को 12-12 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। दीनदयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना से 2 लाख और पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 3 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए। साथ ही लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट सामग्री भी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और प्रवासियों को विशेष सम्मान से नवाजा गया।

बाइक से भारत भ्रमण कर चुकी पूजा तलाल और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित पार्वती देवी को इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व भारत मानक ब्यूरो के तत्वावधान में मानक क्लब के छात्र-छात्राओं ने एनसीसी और एनएसएस के साथ मिलकर प्रभात फेरी निकाली।

दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार सतत विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान के कारण ही आज उत्तराखंड इस मुकाम पर पहुंचा है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि राज्य गठन के बाद उत्तराखंड निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है और सरकार की सभी योजनाएं पहाड़ी क्षेत्रों के समग्र विकास को समर्पित हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, ब्लॉक प्रमुख दीपा देवी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, कार्यक्रम संयोजक संजय परिहार, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या, तहसीलदार दिलिप सिंह, इंदर सिंह फ़रसवाल, आलोक पांडे, वृक्षप्रेमी किशन सिंह मल्डा, संजय जगाती, दीप जोशी, राजीव जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 2 7 2 4 8
Users Today : 26
Users Yesterday : 26
Users Last 7 days : 407

Rashifal