कोट भ्रामरी मेले का आगाज़, पोस्टर विमोचन के साथ शुरू हुई भव्य तैयारियां
रिपोर्ट भगवत नेगी, मेरा हक न्यूज़

आज 25 अगस्त को कोट भ्रामरी मेले के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई बड़े जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। राज्य दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने इस मौके पर कहा कि बैजनाथ से कोट भ्रामरी मंदिर तक के पैदल मार्ग को पर्यटन विभाग द्वारा सुधारा जाएगा। उन्होंने ट्रक यूनियन का भी आभार जताया, जो हर बार मेले में भंडारे का आयोजन करते हैं।

जिलाधिकारी आशीष भटगई ने सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए और सड़क की व्यवस्था के लिए BRO को काम करने को कहा। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने की अपील भी की। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने बैजनाथ पुलिस को अतिरिक्त फोर्स लगाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया, एसडीएम प्रियंका रानी, थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी, मेला अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, बिशुका उपाध्यक्ष भुवन पाठक, जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मेले की व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव दिए।

विभागों ने अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की, जिसमें जल संस्थान, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पर्यटन विभाग की ओर से व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई। इस बार मेले में 19 स्टॉल लगाए जाएंगे और दुकानों के आवंटन रेट जिला पंचायत द्वारा तय किए गए हैं।
ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने कहा कि यह मेला सभी राजनीतिक दलों और जनता के सहयोग से भव्य और ऐतिहासिक बनेगा। विधायक सुरेश गड़िया ने भी कपकोट समेत अन्य क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष तैयारी करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र गोस्वामी ने किया। आज का मुख्य आकर्षण पोस्टर विमोचन रहा, लेकिन इसके साथ ही मेले की तैयारियों को लेकर सभी विभागों और संगठनों ने अपनी भूमिका स्पष्ट की।





Users Today : 3
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 242