Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार, उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने पर जोर

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार, उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने पर जोर

Spread the love

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार, उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने पर जोर

REPORT- VAISHNAVI

बागेश्वर। जनपद में कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी एवं ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना के माध्यम से तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उत्पादकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को नवीन सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित विभागों द्वारा स्थानीय उत्पादों की सोर्सिंग, संग्रहण, ग्रेडिंग, गुणवत्ता, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई। इस दौरान स्थानीय उत्पादों को जनपद के साथ-साथ बाहरी बाजारों से जोड़ने तथा प्रभावी विपणन चैनल विकसित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में उत्पादित एवं विपणन योग्य सभी स्थानीय उत्पादों का समेकित एवं अद्यतन डाटाबेस तैयार किया जाए। डाटाबेस में उत्पाद का नाम, उत्पादक समूह, उत्पादन मात्रा, उपलब्धता की अवधि, गुणवत्ता, पैकेजिंग, वर्तमान विपणन माध्यम एवं संभावित बाजार से संबंधित जानकारी अनिवार्य रूप से शामिल करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की बाजार क्षमता बढ़ाने के लिए केवल उत्पादन पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। उत्पादों की गुणवत्ता, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग एवं ब्रांडिंग पर भी विशेष फोकस किया जाना आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रयासों को एकीकृत करते हुए क्लस्टर आधारित एवं समन्वित विपणन व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।

बैठक में REAP परियोजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों एवं सामुदायिक संगठनों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की बाजार संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नए एवं संभावित बाजारों की पहचान करने तथा उत्पादकों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय कृषि उत्पादों, प्राकृतिक संसाधनों एवं ग्रामीण उद्यमों को प्रभावी ढंग से बाजार से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादों के विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

बैठक में जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, परियोजना प्रबंधक मोहम्मद आरिफ, सहायक प्रबंधक बबीता जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 1 1 9
Users Today : 52
Users Yesterday : 74
Users Last 7 days : 721

Rashifal