ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 50 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 3 वाहन सीज
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 24 अक्टूबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 3 वाहन सीज किए गए, जबकि 2 वाहनों के चालान न्यायालय के लिए किए गए।
इसके अलावा पुलिस ने देर शाम ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए 5 लोगों का सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा बाहरी क्षेत्रों से आकर बिना पहचान उजागर किए या वेश बदलकर रहने वाले अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।

वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 12 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही, कहीं भी हुड़दंग या अशांति की स्थिति दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की है।





Users Today : 46
Users Yesterday : 173
Users Last 7 days : 905