Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बंदर के हमले से गांव में दहशत, घर में घुसकर वृद्ध महिला को किया घायल

बंदर के हमले से गांव में दहशत, घर में घुसकर वृद्ध महिला को किया घायल

Spread the love

बंदर के हमले से गांव में दहशत, घर में घुसकर वृद्ध महिला को किया घायल

रिपोर्ट चंद्रशेखर बढ़सीला

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के मटेना गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। घर के अंदर घुसकर एक बंदर ने 64 वर्षीय पार्वती देवी, पत्नी केवलानंद खोलिया, पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पार्वती देवी अपने घर में काम कर रही थीं, तभी बंदरों का झुंड उनके आंगन में आ पहुंचा और एक बंदर अचानक घर के अंदर घुस गया। बंदर ने उनके गाल और सिर में काट लिया, जिससे वह घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी बैजनाथ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर बड़सीला के अनुसार एक सप्ताह के भीतर मटेना गांव में बंदर के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 61 वर्षीय नवीन चंद्र जोशी पर भी बंदरों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवती खुल्बे, ग्राम प्रधान नीमा जोशी, हेम चंद्र पांडे, ख्याली दत्त जोशी और फकीरा दत्त बिष्ट सहित ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने और प्रभावित महिला को मुआवजा देने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।

#UttarakhandNews #Bageshwar #MonkeyMenace #MeraHaqNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 7 4 3 6
Users Today : 7
Users Yesterday : 16
Users Last 7 days : 338

Rashifal