रिपोर्ट – मेरा हक़ न्यूज़
आज की खबर जुड़ी है एक ऐसे संगठन से, जिसने गांव समाज में नई ऊर्जा और संस्कारों की अलख जगाने की ठानी है। गरुड़ के घांघली में राघवप्रेमी संगठन का विस्तार किया गया, जिसमें नंदन सिंह थापा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के अन्य पदाधिकारियों में प्रकाश जोशी उपाध्यक्ष, अनिल थायत कोषाध्यक्ष, पंकज जोशी सचिव, गिरीश जोशी व्यवस्थापक, कृष्णा गड़िया मीडिया प्रभारी और गिरधर पाण्डेय को सर्वसम्मति से संचालक चुना गया। इसके अलावा ग्राम प्रधान स्याली स्टेट चंदन सिंह, क्षे प स भिलकोट कपिल परिहार, नीरज गोस्वामी, पंकज रावत, गोविंद कबडोला, गिरीश थायत और कमल जोशी को संगठन के सदस्य नियुक्त किया गया है।
संगठन के प्रमुख प्रमोद जोशी राघवप्रेमी ने कहा कि यह विस्तार राम राज्य की उस कल्पना को साकार करने की दिशा में एक कदम है, जिसमें हर गांव और हर घर में संस्कृति, सद्भाव और भाईचारे की धारा बहे। उन्होंने बताया कि संगठन गांवों में संगीत की शिक्षा देगा, नशामुक्ति अभियान चलाएगा और झोड़ा-चांचरी जैसी पारंपरिक लोक विधाओं के साथ कुमाऊनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करेगा। साथ ही गरीब और असहाय लोगों की मदद, नवाचार की गतिविधियों और समाज को जागृत कर एकता का भाव पैदा करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
प्रमोद जोशी ने कहा कि संगठन का दरवाजा हर उस व्यक्ति के लिए खुला है जो समाज में सकारात्मक बदलाव का हिस्सा बनना चाहता है। नंदन सिंह थापा, जिन्हें अध्यक्ष चुना गया है, ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन की जिम्मेदारी निभाएंगे और समाजहित में काम करेंगे।
यह कदम न सिर्फ सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करेगा बल्कि युवा पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करेगा। आने वाले दिनों में राघवप्रेमी संगठन की गतिविधियां समाज में नई दिशा देने का कार्य करेंगी।





Users Today : 6
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 245