मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। दुखद खबर सामने आई है, वज्युला गांव के प्रवासी युवक का परसो पुणे में एक ट्रेन हादसे में असामयिक निधन हो गया। उनके ननिहाल का संबंध पास्तोली गांव से है। गांव के ही प्रकाश नेगी ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार, परिवार का यह युवक इकलौता बेटा था और अपने पीछे डेढ़ साल का मासूम बच्चा, धर्मपत्नी और वृद्ध माता पिता को छोड़ गया है। घर का एकमात्र सहारा चले जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस दुख की घड़ी में गांव और समाज के लोग परिवार के साथ खड़े हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें मदद की सख्त जरूरत है। अपील की जा रही है कि सभी लोग इंसानियत के नाते आगे आएं और जितना संभव हो सके इस पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करें।
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दे।





Users Today : 3
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 242