Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » “कल का चुनाव, आज से कड़ी सुरक्षा – बागेश्वर पुलिस ने पूरी की तैयारियां”

“कल का चुनाव, आज से कड़ी सुरक्षा – बागेश्वर पुलिस ने पूरी की तैयारियां”

Spread the love

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

बागेश्वर, 13 अगस्त 2025। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत 14 अगस्त को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के ब्लॉकवार मतदान और मतगणना के लिए बागेश्वर पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके ने बुधवार को समस्त थाना प्रभारियों और चुनाव सैल प्रभारियों की ऑफलाइन एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्रीफिंग ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि मतदान एवं मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, निष्पक्षता, सतर्कता और समयबद्धता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी आदेश दिया गया कि मतगणना केंद्र के भीतर किसी भी अभिकर्ता को मोबाइल फोन, कैमरा या अन्य रिकॉर्डिंग उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

 

मतदान एवं मतगणना स्थलों के 100 मीटर के दायरे में आम जनता और वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल पूर्व में अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी आशंका की स्थिति में संबंधित अधिकारी को तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना देनी होगी। ड्यूटी में नियुक्त सभी कार्मिकों को अपने वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भ्रामक, झूठी खबरें या अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

इस ब्रीफिंग में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय साह, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैलाश सिंह नेगी, प्रभारी चुनाव सैल टी. आर. बगरेठा, निरीक्षक रेडियो अजय पांडेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष कपकोट, कांडा, बैजनाथ, कौसानी, झिरौली तथा निरीक्षक LIU ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 3 5 2 0
Users Today : 3
Users Yesterday : 10
Users Last 7 days : 242

Rashifal