Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ईद-ए-मिलाद को लेकर अमन कमेटी की बैठक, आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील

ईद-ए-मिलाद को लेकर अमन कमेटी की बैठक, आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील

Spread the love

ईद-ए-मिलाद को लेकर अमन कमेटी की बैठक, आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील

REPORT- VAISHNAVI

बागेश्वर। आगामी ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी/बारावफात) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बागेश्वर पुलिस द्वारा अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 25 अगस्त 2026 को कोतवाली बागेश्वर एवं कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं दोनों समुदायों के लोगों ने प्रतिभाग किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से त्योहार के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव एवं शांति बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान नहीं देने तथा सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के किसी भी संदेश या पोस्ट को साझा नहीं करने की अपील की। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने का अनुरोध किया गया।

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने ईद-ए-मिलाद का पर्व आपसी सौहार्द, प्रेम एवं भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा क्षेत्र में अमन-चैन एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

बागेश्वर पुलिस की अपील

“त्योहार खुशियां बांटने का अवसर है—आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 7 8 4 3
Users Today : 27
Users Yesterday : 353
Users Last 7 days : 532

Rashifal