Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी, 56 वाहन चालकों के चालान, 9 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी, 56 वाहन चालकों के चालान, 9 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी, 56 वाहन चालकों के चालान, 9 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

Report- Vaishnavi

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 13 नवंबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इनमें 5 वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए।

वहीं, देर शाम पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए 9 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा बाहरी क्षेत्रों से आकर अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित करने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।

बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग एवं सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 7 7 8 9
Users Today : 13
Users Yesterday : 29
Users Last 7 days : 265

Rashifal