ऑपरेशन प्रहार के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी
रिपोर्ट- वैष्णवी
बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा समाज में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को बागेश्वर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इस दौरान 02 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 07 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 05 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस की आम जनता से अपील
बागेश्वर पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से शराब पीकर वाहन न चलाने, हुड़दंग न करने तथा कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लेने की अपील की है।
पुलिस ने कहा कि यदि कहीं भी कोई व्यक्ति हुड़दंग या अशांति फैलाता है, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।





Users Today : 27
Users Yesterday : 353
Users Last 7 days : 532