भारी बारिश की चेतावनी, 1 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज
बागेश्वर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने भारतीय मौसम विभाग (IMD) और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित किया है। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 1,854





Users Today : 9
Users Yesterday : 30
Users Last 7 days : 328