Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » राजकीय इंटर कॉलेज सौंग मुनार में कपकोट पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

राजकीय इंटर कॉलेज सौंग मुनार में कपकोट पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

Spread the love

राजकीय इंटर कॉलेज सौंग मुनार में कपकोट पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

REPORT- VAISHNAVI

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को कपकोट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज सौंग मुनार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न सुरक्षा एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे के घातक सामाजिक और शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। युवाओं से नशे की लत से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी देने के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति ऐप की उपयोगिता और कार्यप्रणाली समझाई गई। छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में सुरक्षा के लिए उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी सचेत किया। किसी भी अज्ञात कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी, बैंक खाते अथवा एटीएम से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की हिदायत दी गई। साइबर धोखाधड़ी होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा छात्र-छात्राओं को सड़क पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक और सुरक्षित तरीके से उपयोग करने की सलाह दी गई।

पुलिस ने विद्यार्थियों से जागरूक रहकर स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 7 4 6 2
Users Today : 83
Users Yesterday : 38
Users Last 7 days : 169

Rashifal