Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » सड़क सुरक्षा को लेकर जिला हाईवे टास्क फोर्स की बैठक

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला हाईवे टास्क फोर्स की बैठक

Spread the love

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला हाईवे टास्क फोर्स की बैठक

REPORT- VAISHNAVI

बागेश्वर, 25 अगस्त 2026। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल की अध्यक्षता में जिला हाईवे टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख सड़कों पर सड़क सुरक्षा की स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थलों, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई।

अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सामूहिक एवं समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने, क्षतिग्रस्त संकेतकों और क्रैश बैरियरों की मरम्मत कराने तथा आवश्यक स्थानों पर चेतावनी संकेतक एवं रिफ्लेक्टर लगाने को कहा।

उन्होंने सड़क किनारे उगी झाड़ियों की नियमित कटाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

अपर जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए संबंधित विभागों को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सदस्य सचिव एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों और उनकी प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजय शाह, ईओ विनोद जीना, बलवंत रावत सहित जिला हाईवे टास्क फोर्स के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 7 4 6 2
Users Today : 83
Users Yesterday : 38
Users Last 7 days : 169

Rashifal