Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ???? बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई : 4 नाली भूमि पर अवैध भांग की खेती नष्ट

???? बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई : 4 नाली भूमि पर अवैध भांग की खेती नष्ट

Spread the love

???? बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई : 4 नाली भूमि पर अवैध भांग की खेती नष्ट

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

बागेश्वर। जनपद पुलिस ने “नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान” के अंतर्गत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। थाना बैजनाथ पुलिस टीम ने ग्राम डंगोली और पिंगलो क्षेत्र में की जा रही अवैध भांग की खेती को नष्ट कर दिया।

 

थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में लगभग चार नाली क्षेत्रफल में उगाई गई फसल को मौके पर ही काटकर नष्ट किया गया। पुलिस ने साफ किया कि नशे के कारोबार और खेती में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जिले को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त करना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

इसके अलावा, पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति को नशे के कारोबार या खेती से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो वह तुरंत मानस नेशनल नार्कोटिक्स हेल्पलाइन (1933) पर जानकारी साझा करें।

 

पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार के अवैध कार्य समाज और युवा पीढ़ी के लिए हानिकारक हैं और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 5 8 6 5
Users Today : 35
Users Yesterday : 305
Users Last 7 days : 955

Rashifal