???? 11 घंटे में बड़ी कामयाबी: झिरौली पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग को किया सकुशल बरामद
बागेश्वर – पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को मात्र 11 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर एक मिसाल कायम की है।
मामला थाना झिरौली क्षेत्र का है, जहां ग्राम बौड़ी निवासी वादिनी ने 14 अगस्त 2025 को अपनी 15 वर्षीय पुत्री के गुमशुदा होने की सूचना दर्ज कराई। वादिनी के अनुसार, बालिका 13 अगस्त की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी थी।
गंभीरता को देखते हुए थाना झिरौली में एफआईआर दर्ज की गई और तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।
क्षेत्राधिकारी कपकोट के निर्देशन व थानाध्यक्ष झिरौली के नेतृत्व में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।
पुलिस की सतर्कता का नतीजा यह रहा कि बालिका को 15 अगस्त 2025 को थल (जिला पिथौरागढ़) से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद उसे बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से सुरक्षा के मद्देनज़र उसे “वन स्टॉप सेंटर” बागेश्वर में रखा गया है।
पुलिस टीम का संक्षिप्त विवरण –
उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह भकुनी
कॉन्स्टेबल क्लर्क कमल भंडारी
महिला आरक्षी किरण नेगी
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।





Users Today : 35
Users Yesterday : 305
Users Last 7 days : 955