रिपोर्ट भगवत नेगी, मेरा हक न्यूज गरुड़
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत गरुड़ क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत जोरदार रही। 2 जुलाई को पहले दिन ही कुल 215 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिससे स्पष्ट है कि ग्रामीण लोकतंत्र की जड़ें और भी गहरी होती जा रही हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर क्षेत्र पंचायत गरुड़ कार्यालय द्वारा जारी की गई दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 78 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 33 नामांकन प्राप्त हुए। वहीं ग्राम प्रधान पद के लिए 104 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के साथ-साथ जमा हुई फीस का ब्यौरा भी जारी किया गया है। ग्राम प्रधान पद हेतु ₹20100, सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु ₹7800, और सदस्य क्षेत्र पंचायत हेतु ₹ 6150 की फीस प्राप्त हुई। इस प्रकार पहले ही दिन कुल ₹34050 की राजस्व प्राप्ति हुई है।
यह जानकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी रिटर्निंग ऑफिसर क्षेत्र पंचायत गरुड़ द्वारा हस्ताक्षरित आधिकारिक सूचना के माध्यम से दी गई है, जिसे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया गया है।
चुनाव प्रक्रिया के पहले ही दिन इतनी बड़ी संख्या में नामांकन यह दर्शाता है कि लोग अपने गांव, अपने क्षेत्र के विकास में सीधी भागीदारी के लिए तत्पर हैं। यह ग्रामीण लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया और भी तेज़ हो सकती है।
मेरा हक न्यूज़ चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आपके लिए सबसे पहले और सबसे भरोसेमंद तरीके से लाता रहेगा। जुड़े रहिए हमारे साथ।





Users Today : 180
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 422